विधायक ने कहा जहां भूमि पूजन हुआ है वहीं बनेगा भवन, इस पूरे मामले में राजस्व निरीक्षक एवं सीएमओ की भूमिका संदिग्ध !

धरमजयगढ़। पिछले वर्ष विधायक लालजीत सिंह राठिया ने अपने स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र धरमजयगढ़ के लिए सामुदायिक भवन की स्वीकृति दी थी। और उन्होंने 24 जून 2020 को कलेक्टर रायगढ़ को पत्र लिखकर अनुशंसा किया था। फलस्वरूप जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से दिनांक 29 जून 2020 को नगर पंचायत मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्र मिला। जिसमें स्वीकृत 10.00 लाख रूपए का सामुदायिक भवन का प्राक्लन चयनित स्थल का नक्शा खसरा एवं बी 1 मांगा गया। इसके बाद पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक की मदद से वार्ड नंबर पांच में स्थल चयन किया गया। नजूल राजस्व निरीक्षक ने उक्त स्थल का नक्शा खसरा एवं बी 1,1507/1 एरिया 12375/0.28 खुला नजूल दिनांक 8 दिसंबर 2020 को उपलब्ध कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगेसिंह राठिया ने सभी दस्तावेज सहायक संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय को 14 दिसंबर 2020 प्राशासकीय स्वीकृति हेतु भेज दिया। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को जिला कलेक्टर ने इसकी कार्यलयीन पत्र क्रमांक 101/2020-21/जिला योजना एवं सांख्यिकी/ वि.नि. के माध्यम से प्रशासकीय स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिया। नगर पंचायत के सामान्य सभा में चयनित स्थल का प्रस्ताव पारित किया गया कि सामुदायिक भवन का निर्माण राजस्व निरीक्षक द्वारा दी गई जमीन पर कराया जाए। फिर नगर पंचायत के नियमानुसार कार्य हेतु संविदा जारी किया। संविदा के पश्चात् भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि विधायक लालजीत सिंह राठिया, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अघरिया समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तरुणा साहू, उपाध्यक्ष टारजन भारती, रितुराज सिंह ठाकुर, पार्षद विजय यादव, टीकाराम पटेल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे। कोरोना और बरसात के वजह से कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। अब जब ठेकेदार काम करने गया तो पता चल रहा है कि कलेक्टर द्वारा उक्त भूमि को राठिया समाज को आबंटित कर दिया गया है।अब इस पूरे प्रकरण का मजेदार पहलु यह है कि जो राजस्व निरीक्षक ने अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र धरमजयगढ़ के सामुदायिक भवन हेतु नक्शा खसरा उपलब्ध कराया उसी आर आई ने राठिया समाज को भी जमीन आबंटन के लिए उसी जमीन का नक्शा खसरा दे दिया गया। ठीक इसी प्रकार जिस मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगेसिंह राठिया ने प्रशासकीय स्वीकृति हेतु उक्त स्थल का नक्शा खसरा सहित कलेक्टर जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग को पत्र लिखकर स्वीकृति लिया था और भूमि पूजन कराया था उसी अधिकारी ने उसी जमीन को राठिया समाज के लिए आबंटित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
जहां भूमिपूजन वहीं सामुदायिक भवन निर्माण-विधायक
इस संबंध में विधायक लालजीत सिंह राठिया का कहना है कि अखिल भारतीय अघरिया समाज के लिए जहां भूमिपूजन हुआ है वहीं सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। राठिया समाज विशाल समाज है हमारे समाज के लिए बड़ी जमीन की आवश्यकता है।
राजस्व निरीक्षक का यह है कहना

इस संबंध में राजस्व निरीक्षक का कहना है कि कहीं भी भूमिपूजन कर देने प्राप्त जमीन उनका थोड़ी हो जाएगा। ऐसा कहकर उच्चाधिकारियों द्वारा मेरे से उसी जमीन का राठिया समाज के लिए पुन: नक्शा खसरा एवं बी 1लिया गया।
मुझे नंबर पता नहीं था इसलिए मैंने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया-सीएमओ
इस संबंध में धरमजयगढ़ नगर पंचायत सीएमओ जगेसिंह राठिया का कहना है कि अखिल भारतीय अघरिया समाज हेतु सामुदायिक भवन के लिए सिविल लाइंस वार्ड नंबर पांच में भूमि पूजन किया गया है। राठिया समाज के लिए तहसील से जमीन का नंबर भेजकर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया। मुझे नंबर पता नहीं था इसलिए मैंने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version