रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा विकास की चिडिय़ा खोजने के संदर्भ में किये गए ट्वीट पर कांग्रेस ने कड़ा जबाब दिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सत्ता हाथ से जाने के डेढ़ साल बाद रमन सिंह की आंख से अब जा कर विकास का वो झूठा चश्मा उतरा है जो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पहन रखा था। अब उन्हें राÓय की जमीनी हकीकत दिखने लगी है। उनके कुशासन के कारण हुई छत्तीसगढ़ की दुर्गति को रमन सिंह ने ट्वीट में स्वीकार किया है। राÓय में बेरोजगारी, गरीबी, स्कूलों-कालेजों का अभाव, सड़कों का अभाव अस्पतालों का अभाव किसानों को बोनस समर्थन मूल्य जैसे जनसरोकारों के विषय अब उन्हें दिखाई देने लग गए है। श्री शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने स्वीकार किया है कि राÓय में इन सब का भारी अभाव है। यह सारी समस्याएं एक दिन की नही है और न एक दिन में ठीक की जा सकती है। इन सारी समस्यायों के लिए जबाबदेह तो रमन सिंह ही है जिन्होंने प्रदेश में पन्द्रह साल तक सरकार चलाई और राÓय के शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी जैसे समस्यायों पर ध्यान नही दिया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विकास के झूठे चश्मे के उतरने के बाद रमन सिंह चाहते है जो काम उनके कुशासन भ्रष्टाचार और वायदा खिलाफी के कारण पन्द्रह सालो में नही हुए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार उसे पन्द्रह महीने में कर दिखाए। रमन सिंह अपने वायदे खिलाफी को कांग्रेस सरकार से पूरी करवाने की अपेक्षा रखते हैं। रमन सिंह बेफिक्र रहें कांग्रेस अपने वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। डेढ़ सालो में कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र के &6 में से 22 वायदों को पूरा किया है आने वाले साढ़े तीन साल में बचे वादों को पूरा करने के लिए कांग्रेस की सरकार संकल्पित है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा चुनाव में वादा कर जनमत हासिल कर सरकार बना कर वादों को भूलना भाजपा की फितरत है। कांग्रेस जो कहती है वह करती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version