रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले के उसलापुरा ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिला समेत तीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा है। बताया गया कि एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही पूर्वक बाइक को ठोकर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक में सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। तीनों मृतक तालापारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। सकरी थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Previous Articleसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, खराब मौसम के कारण हुआ हादसा
Next Article कैबिनेट की बैठक में लिये गये यह महत्वपूर्ण निर्णय

