रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा के कार्यकर्ताओं द्वारा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन हुए जनरल विपिन रावत एवं अन्य सैनिकों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 8 दिसंबर 2021 बुधवार को दोपहर 12:30 बजे वायुसेना का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के समय हेलीकॉप्टर में भारत के रक्षा प्रमुख विपिन रावत, मधुलिका रावत तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ 14 लोग उपस्थित थे जिसमें 13 लोग की मृत्यु आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के पश्चात जनरल विपिन रावत का इलाज सेना अस्पताल में चल रहा था परंतु अंत में उनकी मृत्यु हो गई। अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के सह संगठन मंत्री महेश साकेत ने बताया कि जिन्होंने अपने कुशल रणनीति, साहसिक निर्णय और पराक्रम के कारण पाकिस्तान और म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राईक, बालाकोट में एयर स्ट्राईक और डोकलाम, लद्दाख में हो अथवा कश्मीर में दुश्मनों को धूल चटाकर भारत मां के मस्तक को गर्व से ऊंचा उठाया। ऐसे भारत मां के लाल चीफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत को उनके साथ उनकी पत्नी, एवं अन्य जांबाज अधिकारियों को एक दुर्घटना के बहाने नियती ने हमसे अचानक से छीन लिया जो हमारे लिए और इस राष्ट्र के लिए एक अपुरणीय क्षति है, यह घटना अत्यंत क्षुब्ध करने वाली घटना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रांत एसएफएस प्रमुख रामेश्वर कश्यप, विभाग छात्रा प्रमुख मनीषा सोनी, जिला संयोजक श्याम ध्रुव, नगर उपाध्यक्ष करन गुप्ता, नगर मंत्री अभिषेक तिवारी, नगर विस्तारक शिवशंकर प्रजापति व मोंटी पटेल उपस्थित रहे।
