नई दिल्ली। एक साल लंबे और ऐतिहासिक चला किसान आंदोलन अब खत्म हो गया है. हाल ही में किसान नेताओं ने आंदोलन के खत्म होने का ऐलान किया. और कहा कि कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं. अब वो घर जाएंगे हमारी कुछ और अहम मांगें हैं, जिन्हें लेकर जनवरी में मीटिंग करेंगे. इस ऐलान के बाद अब किसान अपने-अपने घर जा रहे हैं. किसानों के जत्थे लौटते हुए देखे जा सकते हैं. इतना ही नहीं घर लौटते किसानों पर फूल बरसाए जा रहे हैं. आज एयरक्राफ्ट से वापस लौटते किसानों पर फूल बरसाए गए. दिल्ली से वापस लौटते हुए जैसे ही किसान शम्भू बॉर्डर पर ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंचे, वैसे ही उन पर फूलों की बरसा होने लगी. लोगों ने आश्चर्य से ऊपर देखा तो पता चला कि किसानों की जीत की खुशी में उन पर एयरक्राफ्ट से फूल बरसाए जा रहे थे. किसान भी अपने वाहनों में झूमते हुए नजर आये. जानकारी के अनुसार, किसानों पर फूल बरसाए जाने का इंतजाम उन भारतीयों ने किया था जो विदेशों में रहते हैं. कई भारतीयों ने विदेशों से वापस लौट कर किसान आंदोलन में हिस्सा लिया था. और किसानों की बढ़-चढ़कर मदद की थी. ये मदद आखिर तक जारी रही. कई लोगों ने आंदोलन में हिस्सा लेने और किसानों की मदद करने के लिए अपनी नौकरियां तक छोड़ दी थीं. आंदोलन की समाप्ति की घोषणा करते हुए किसानों नेताओं ने कहा था कि वह 11 दिसंबर तक आंदोलन स्थलों को खाली कर देंगे. किसान आज बड़ी संख्या वापस भी लौट रहे हैं.
Previous Articleहमारी सरकार किसानों के साथ : रविन्द्र चौबे
Next Article कोसा की चमक बनी इस जिले की पहचान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
