कोरबा। सर्व यादव समाज जिला कोरबा के द्वारा श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण मुड़ापार कोरबा में किया गया है। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं प्रांतीय सम्मेलन आगामी 4, 5 एवं 6 फरवरी 2022 को आयोजित किया जा रहा है। उक्त आयोजन की तैयारी के संबंध में आज मुड़ापार स्थित यादव भवन में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश संरक्षक कमलेश यादव, जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, ग्रामीण अध्यक्ष केदार यादव, युवा अध्यक्ष चुरामणी यादव, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती गीता यादव, संरक्षक श्रीमती हार बाई यादव महामंत्री, सुखी यादव चोवा रामयादव, प्रेम लाल यादव, श्रीमती सुभद्रा यादव, मंगलू यादव, बजरंग यादव, पवन यादव, विमला यादव सहित यादव समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने उक्त सम्मेलन के प्रस्ताव का करतल ध्वनि से स्वागत किया और निर्णय लिया कि इस भव्य आयोजन को बहुत अच्छे ढंग से करेंगे, प्रत्येक घर में थैला भेज कर चावल दाल एवं दान की राशि लेने का प्रस्ताव पारित हुआ। आयोजन में 4 फरवरी को कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं पीला साड़ी में उपस्थित होंगी तथा 5 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं 6 तारीख को 11:00 बजे से प्रांतीय अधिवेशन एवं प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना सुनिश्चित है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कुंजलाल यादव ने बताया कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 28 जिले के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे, सभी लोगों की भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था अलग से की जाएगी पूरे शहर को फ्लेक्सी एवं होल्डिंग से सजाया जाएगा। कलश यात्रा को भव्य रूप देने के लिए श्रीमती गीता यादव को समिति बनाकर कार्य करने सहित विभिन्न प्रभारियों की नियुक्ति कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सभी प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों से इस आयोजन में कोरबा आने की तैयारी हेतु अपने अपने जिले में बैठक लेने का निर्देश दिया गया है, तथा जनवरी माह में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों का जनसंपर्क प्रवास प्रारंभ होगा, जिसकी विधिवत सूचना प्रसारित किया जावेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version