रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर में आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड के मंच से दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की है। श्री साहू को यह राशि छत्तीसगढ़ सरकार और सीएसआर मद से प्रदान की जाएगी। श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के आगामी 17 दिसम्बर को 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइडÓ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था। चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम फिर से गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।
दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को दी जाएगी 12 लाख 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता, ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ में मुख्यमंत्री की घोषणा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
