मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन भोपाल के जबलपुर महासम्मेलन में लिये गये निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के आव्हान पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के कार्यक्रम के तहत आज 15 दिसम्बर को रायपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित कर केन्द्र के समान महँगाई राहत देने की एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया और रायपुर कलेक्टर के अनुपस्थिति में सुश्री निधि साहू संयुक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा गया। प्रदर्शन में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की उपस्थिति में पेंशनर एसोसिएशन जिला रायपुर के अध्यक्ष श्रीमती विद्या देवी साहू एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला रायपुर के नेतृत्व में प्रदर्शन में क्रमश: सीएल चंद्रवंशी, सीएल दुबे, विष्णुप्रसाद तिवारी, व्यासनारायण दीवान, भागीरथी साहू, सन्तोष शिवहरे, एमएन पाठक, राजेश नारद, एचएल नामदेव, आरबी साहू, रतनसिंह डडसेना, नागेन्द्र सिंह, अनूप श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। आज के प्रदर्शन में सभी जिलों में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेन्शनर कल्याण संघ, पेन्शनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों ने अलग अलग ज्ञापन दिये है। मांग पूर्ति के अभाव में आगामी 3 जनवरी 22 को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश के चारों यूनियन के प्रदर्शन एवं घेराव का कार्यक्रम में प्रदेश भर के पेंशनर शामिल होंगे।
कलेक्टोरेट में पेंशनरों का प्रदर्शन, 3 जनवरी को घेरेंगे मंत्रालय
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

