छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज की बैठक समाज के कार्यालय बैस कूर्मि भवन महादेव घाट रोड सुंदरनगर रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधी विषय पर चर्चा हुई। चूंकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। अत: नये अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया की विभिन्न तिथियां निर्धारित की गई। आजीवन सदस्यता आवेदन पत्र वितरण की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2021 निर्धारित की गई। आजीवन सदस्यता आवेदन पत्र व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। उपजातीय संगठनों के प्रमुखों के द्वारा प्रतिनिधि सदस्यों की सूची जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। 10 फरवरी 2022 को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2022 है। 25 फरवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। 13 मार्च 2022 को नये अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरएस वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी चन्द्राकर, उपाध्यक्षगण उत्तरा वर्मा, चन्द्रशेखर कश्यप, कोर कमेटी सदस्यगण ललित बघेल, कमल वर्मा, केएल वर्मा, मोरध्वज चन्द्राकर सहित सरिता बघेल, जागेश्वर वर्मा, भक्तभूषण चन्द्रवंशी, केमल प्रसाद वर्मा, अम्बिका वर्मा, छत्रपाल सिंह बैस, रामसागर कश्यप, पुष्पलता वर्मा, संतोष वर्मा, जवाहर बैस आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version