रायपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था के द्वारा 14 दिसंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के सारनाथ में होटल लोटस में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री भत्ते चंदिमां थे जिनके द्वारा डी.के. सोनी को छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छा कार्य करने एवं जनहित के मुद्दों को समाज हित में उठाने एवं उसकी आवाज बुलंद करने के कारण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सम्मान स्वरूप साल एवं मेमेन्टो प्रदान किया गया। इसके अलावा डी.के. सोनी को राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया एवं उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त संस्था के पदाधिकारी नियुक्त करने हेतु भी कहा गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के महासचिव डॉ अनमोल टेमबुरने नागपुर, मुख्तार अहमद कोलकाता, मनीष भल्ला इंदौर, अशोक सागर दिल्ली, शेखर नागपुर, विमल जैन वाराणसी, प्रदीप त्रिवेदी सारनाथ, श्रीमती वीर कंचन महाराष्ट्र उपस्थित थे। इसके अलावा मानव अधिकार एक्टिविस्ट भी काफी संख्या में उपस्थित थे। डीके सोनी के उक्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

