घने लंबे और काले बाल शायद ही कोई होगा जिसे पसंद न हो. लंबे बाल आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं. लेकिन, सर्दियों के मौसम में की तरह की हेयर प्रॉब्लम होने लगती है. इसमें सबसे प्रमुख है हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या. इसका सबसे बड़ा कारण है खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल. इसके साथ ही मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट आपकी डैंड्रफ की समस्या को और बढ़ा देते हैं.. ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल ऑयल बना सकते हैं. यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ-साथ उनसे जुड़ी समस्या को भी जड़ से दूर करता है. यह ऑयल है एलोवेरा ऑयल. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में-
इस तरह घर पर बनाएं एलोवेरा तेल
एलोवेरा तेल को बनाने के लिए सबसे पहले आप 10 चम्मच एलोवेरा का फ्रेश जेल और 1 कप नारियल तेल लें. इसके बाद दोनों को एक बर्तन में मिक्स कर दें. इसके बाद इसे बालों पर लगाएं और कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कर लें.
एलोवेरा तेल लगाने से मिलेंगे ये फायदे-
एलोवेरा तेल के तेल के सेवन से बालों को अंदर तक पोषण मिलता है. इससे बालों का टूटना कम होता है और यह अंदर से मजबूत बनते हैं.
इसके साथ ही अगर आपको दोमुंहे बालों की समस्या रहती है तो यह उसके लिए भी बहुत लाभकारी है. यह बालों के रूखेपन को दूर कर उन्हें दोमुंहे होने से बचाता है. यह बालों की ग्रोथ में भी बहुत लाभकारी होता है. यह बालों की रुकी हुई ग्रोथ को बढ़ाकर आपको लंबे और घने बाल पाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह डैंड्रफ की समस्या से भी मुक्ति दिलाने में मदद करता है. इसके साथ ही खुजली और रैशेज की समस्या को भी दूर करता है.
सर्दियों में बालों की ग्रोथ को बढ़ाने यूज करें यह नैचुरल ऑयल, जानें घर में बनाने का तरीका
Previous Articleशादी की उम्र 21 साल होने से लड़कियों के चेहरों पर खिली मुस्कान
Next Article गोठानों में बागवानी, आजीविका की राह हुई आसान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

