दंतेवाड़ा। रोजगार की सीमित संसाधनों में आजीविका के लिए विकल्प मात्र स्वरोजगार ही है, बहुत से ऐसे लोग है जो स्वरोजगार कर न सिर्फ अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। बल्कि अपने आस-पास और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप में उभरकर आ रहें हैं। दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड गीदम के ग्राम मुचनार पारा मलुगण्डा का रहने वाला श्री जग्गू नेताम जो एक निम्न वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है, जिसका बहुत ही मुश्किल से घर का गुजारा हो पाता था उसके पास आय का कोई भी जरिया नही था। पशु विभाग द्वारा उसे बकरी पालन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद श्री जग्गू ने बकरी पालन शुरू किया विभाग द्वारा 10 बकरी/1 बकरा गरीबी उन्नमूलन(आजीविका संवर्धन योजना) के तहत वितरित किया गया। इस व्यवसाय से कम समय में ही प्राप्त आय से उसके परिवार में खुशहाली छा गई। वर्तमान में जग्गू नेताम के पास 7 मेमने, 7 वयस्क बकरा/बकरी का विक्रय कर सालाना औसतन 50 हजार से 60 हजार तक की आमदनी हो रही है। जग्गू बकरी पालन के इस व्यवसाय से कम समय में मिले अधिक मुनाफा से संतुष्ट है। अब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी कापी हद तक सुधार आया है। श्री जग्गू भविष्य में इस व्यवसाय को और भी आगे बढ़ाना चाहता है। अब वह गांव के अन्य लोगों को भी बकरी पालन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
