उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भाभी ने देवर के साथ मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद देवर ने जिस्म के 12 टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया. पुलिस ने सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है. दरअसल, पिछले कई दिनों से लवकुश लापता था. उसकी पत्नी अपने पति को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही. लवकुश का अवैध संबंध अमोली कला निवासी एक महिला के साथ था. महिला का पति जेल में होने के कारण महिला के देवर को जब यह जानकारी मिली तो उसने लवकुश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली. महिला के देवर ने भाभी को अपने पक्ष में कर लवकुश को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं लवकुश के शव के टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया.पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी को जब लवकुश महिला से मिलने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मायके भेज दिया. फिर देवर ने रामनगर से बांका ले जाकर लवकुश के 12 टुकड़े कर दिए और बोरियों में भरकर घाघरा नदी में फेंक दिया. इसके बाद सर्विलांस की मदद से प्रभारी निरीक्षक रामनगर विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने घटना का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.रामनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि भैरमपुर का लवकुश जायसवाल अमोली कला में ठेके के बगल में अंडे की दुकान चलाता था, अमोली कला में एक महिला से लवकुश का अवैध संबंध हो गया. महिला का पति फरवरी में एक मुकदमे में जेल चला गया था, इसी बीच महिला से लवकुश के अवैध संबंध हो गए. सीओर दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि यह बात महिला के देवर को पता चली, फिर उसने लवकुश को मारने का प्लान बनाया. महिला ने लवकुश को घर पर बुलाया और उसके देवर ने हत्या कर दी, फिर लवकुश की लाश के 12 टुकड़े किए गए और सभी टुकड़ों को एक-एक करके घाघरा नदी में फेंक दिया गया.
देवर के हाथों भाभी के प्रेमी के जिस्म के 12 टुकड़े, पढिय़ें यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
