रायपुर। रोटरी क्लब रायपुर व रायपुर ब्राइट फाउंडेशन ने एसबीएच ग्रुप ऑफ वुमेन एंड आई के सहयोग से जलविहार कालोनी में मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। प्रदीप गोविंद शितूत अध्यक्ष रायपुर ब्राइट फाउंडेशन व उपाध्यक्ष रोटरी क्लब रायपुर ने बताया कि स्वास्थ जांच शिविर प्रारंभ होने से पहले ही लोगों की भीड़ पंजीयन के लिए एकत्रित हो गई थी। 60 महिलाओं की गायनिक जांच की गई जिनमें 15 महिलाएं ऐसी पाई गई जिन्हें या तो अपनी बीमारी की अब तक जानकारी नहीं थी या अपने रोग के बढ़ जाने का एहसास नहीं था ऐसी महिलाओं को विस्तृत जांच हेतु साई बाबा नर्सिंग होम न्यू राजेन्द्र नगर के लिये रेफर किया गया जहां उनका नि:शुल्क इलाज किया जायेगा। गायनिक जांच हेतु वरिष्ठ गयनोकोलॉजिस्ट डॉ पूर्वी गोयल ने अपनी सेवाएं प्रदान की। महिलाओं के शरीर में समय समय पर चेंज होने वाले हार्मोन्स की जानकारी देते हुए बताया कि इन बदलावों से चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, किन्तु डायबिटीज महिला को प्रेग्नेंसी के समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए तथा नियमित जांच व सही खानपान से गर्भस्थ शिशु को जन्मजात बीमारियों से बचाया जा सकता है। वहीं शुगर व बीपी की 87 जांच की गई जिनमें से 6 लोगों को प्रथम बार पता चला कि उन्हें बीपी की शिकायत है, 9 लोगों को शुगर का लेवल हाई होने से उन्हें भी विस्तृत जांच कर उचित इलाज कराने की सलाह दी गई। डॉ नमित नान्दे एवं उनकी टीम द्वारा 70 लोगों के आंखों की जांच की गई दृष्टि दोष के लिये चश्में का नम्बर दिया गया। 19 लोगों में कार्निया, डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी बीमारी के प्राथमिक लक्षण पाये जाने पर विशेष सावधानी बरतने व नियमित जांच की सलाह दी गई उन्होंने कहा कि यदि मरीज चाहे तो साई बाबा नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क विस्तृत जांच व इलाज करा सकता है। अन्य लोगों को जांच के आधार पर आवश्यक औषधि एवं सुरक्षा के लिये सलाह दी गई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे उज्ज्वल बत्रा जी ने रोटरी की सेवाओं के बारे मे जानकारी दी। रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के अनघा करकशे, अंजली शितूत, दमयंती देशपांडे, गौरी अवधिया, अन्नपूर्णा शर्मा, प्रीती ठाकुर, किशोर जायसवाल, माधुरी बोरकर, सरोज तिवारी ने शिविर की व्यवस्था व स्वास्थ परीक्षण के लिए आये लोगों को मार्गदर्शन देने के लिए अहम भूमिका निभाई। सचिव नामोचन्द मोरयानी जी ने मेडिकल टीम का स्वागत किया। मेडिकल चेकअप केम्प के आयोजन हेतु प्रकृति ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के महासचिव ने संस्था के द्वारा किये जा रहे नारी उत्थान, पुनर्विवाह आदि कामों की जानकारी देते हुए मांग की कि नि:सन्तान महिलाओं व कुपोषित बच्चों कि मदद के लिए हॉस्पिटल आगे आये जिसे मार्केटिंग हेड संदीप पाठक जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए इसके लिए आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। रोटे भरत डागा जी ने एस बी एच ग्रुप के सभी डॉक्टरों, मेडिकल व मार्केटिंग स्टाफ के सेवाओं व सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत मे दोनों संस्थाओं ने डॉक्टरों, मार्केटिंग, व नर्सिंग स्टाफ को स्मृति चिन्ह व सेवंती के पौधे देकर सम्मानित किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version