रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के आध्यात्मिक गुरु पंडित श्रीश्री अरुण चौबे महाराज जी राजधानी रायपुर के रावणभाठा मैदान में आयोजित राष्ट्रीय बजरंग दल के त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान गुरु महाराज श्री चौबे जी ने प्रखर हिंदू नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने युवा ओजस्वनी संत राजीव लोचन महराज से भी भेंट की। त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे गुरु महाराज श्री चौबे जी का आत्मीय स्वागत किया गया। आपको बता दें कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री अरुण चौबे जी महाराज अपने शिष्यों का मार्गदर्शन कर रह रहे हैं और उनके जीवन में आने वाले कठिनाइयों से डटकर मुकाबला करने की सीख देते है। वे जिंदगी के मुश्किलों से अपने शिष्यों को जूझना और लडऩा सिखाते है, अपने शिष्यों को मानसिक तौर पर मजबूत बनाते है, ताकि कोई भी कठिनाई के समक्ष वह अपने घुटने ना टेक दे। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री अरुण चौबे जी महाराज दरबार के माध्यम से अपने शिष्यों के दुखों का निवारण करते हैं एवं उनकी समस्याओं का समाधान करते है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version