अपनी तीन साल की बेटी के बर्थ डे पर एक महिला ने अपने प्रेमी को न्यौता दिया, प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी बर्थ डे पर केक काटने के लिए पहुंच गया। लेकिन महिला के पति ने प्रेमी का जो हाल किया उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। हुआ यूं कि बर्थडे मनाने पहुंचे पत्नी के प्रेमी की पति ने चाकू से गोद डाला, इतना ही नहीं उसके गले को निर्ममता से काटते हुए उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मामला राजस्थान के जयपुर के विश्वकर्मा थाना का है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान योगेश कुमार दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। मृतक योगेश कुमार अपनी प्रेमिका वर्षा से मिलने के लिए आज जयपुर आया था। सुबह 4:00 बजे उसने प्रेमिका को फोन पर बताया कि वह जयपुर पहुंच चुका है तभी प्रेमिका अपने प्रेमी योगेश को लेने के लिए रवाना हुई तो पीछे से पति भी पत्नी के पीछे चोरी चुपके चल पड़ा। रोड नंबर 17 पर प्रेमी और प्रेमिका को खड़ा देखकर पति का खून खौल गया और प्लानिंग के मुताबिक पति ने प्रेमी योगेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतना ही नहीं बर्बरता पूर्वक चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक करीब 5 साल से वर्षा और योगेश के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मित्रता फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। कई बार मुलाकात भी हुई। सोमवार को वर्षा की 3 साल की बेटी का जन्मदिन था और इसी जन्मदिन में शामिल होने के लिए मृतक योगेश दिल्ली से चलकर जयपुर आया था लेकिन उसे क्या पता था मिलन के बाद उसका इस तरह से कत्ल हो जाएगा। फिलहाल पुलिस अब आरोपी पति की तलाश कर रही है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
