पांडुका। मिडिल स्कूल कोमा में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक किशोर निर्मलकर को वर्ष 2021 के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार के अंतर्गत ज्ञान दीप पुरस्कार से गरियाबंद में21दिसंबर 2021 को मुख्य अतिथि एसडीएम राजस्व विभाग गरियाबंद यादव सर जी ,जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद करमल खटकर, डीएमसी श्याम चंद्राकर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर चंद्रशेखर मिश्रा, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु वर्ष 2021 के लिए ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक किशोर निर्मलकर ने शिक्षकीय कार्य साथ-साथ विभिन्न साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं से कई वर्षो सेजुड़े हुए हैं एवं अंचल में कवि एवम गीतकार के रूप में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। करोना काल के दौरान उन्होंने समाज को कोरोना टीका लगाने के लिए अपने गीत कविताओं के माध्यम से अनवरत रूप से प्रेरित करते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर छतीसगढ़ रजक समाज महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी(विधायक-केराकत)गरियाबंद जिला मुख्य संरक्षक केशर निर्मलकर ,भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सदस्य चूड़ामणि निर्मलकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष(युवा) राजा निर्मलकर ,प्रदेश संरक्षक (युवा)दिनेश निर्मलकर, प्रदेश महासचिव विनय निर्मलकर,जिला युवा अध्यक्ष अरविंद निर्मलकर, दयालु राम निर्मलकर ,दौलत निर्मलकर, बलराम निर्मलकर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version