रायपुर। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम लिमतरा में स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। दुर्ग जिला पंचायत के स्वच्छताग्राही राजेश दांडेकर ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में अवगत कराया। उन्होंने गांव भ्रमण कर लोगों को बहते पानी के उचित समाधान के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण के लिए कहा तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इन्ही से प्रेरित होकर ग्राम लिमतरा की गायत्री महिला स्वसहायता समूह ने ट्रायसिकल द्वारा ठोस कचरा एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ किया। गांव की सरपंच श्रीमती मंजू नेताम ने हरी झंडी दिखाकर कचरा गाड़ी का संचालन शुरू किया। इस अवसर पर गोठान समिति के अध्यक्ष योगेश टिकरिहा, महिला समूह की अध्यक्षा श्रीमती किरण वर्मा, सचिव विमल देवांगन, व पंचगण एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
