11 सीटों पर कांग्रेस, 2 भाजपा एवं 2 पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर के प्रेमनगर पंचायत की जनता ने कांग्रेस को नगर सत्ता संभालने के लिए जनादेश दे दिया है। यहां जो चुनाव परिणाम सामने आये है उसके मुताबिक 11 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा केवल दो सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीं दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
