रायपुर। शिक्षक महाफेडरेशन ने सहायक शिक्षकों की लड़ाई के लिए दिल्ली जाकर प्रदर्शन करेगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारी 26 दिसम्बर को एक दिन धरना देकर मांग पूर्ण करने प्रदर्शन करेगा। महाफेडरेशन के प्रान्त प्रमुख राजेश पाल व महासचिव प्रणव मंडरिक के निर्देश पर मीडिया प्रभारी ऋतेश टिकरिहा अपने साथी रामकृष्ण देवांगन, जलेश्वर साहू, जोगेन्द्र कुमार, कमल नारायण के साथ दिल्ली जाकर एक दिनी धरना देंगे। महाफेडरेशन के पदाधिकारी 24 दिसम्बर को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है।
महाफेडरेशन के नेताओ का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली का अड़चन बता रहे है लिहाज दिल्ली जाकर भी महाफेडरेशन सहायक शिक्षकों का दुख-दर्द केंद्र सरकार को बताएगा। दिल्ली जाने वाले डेलिगेशन में कुछ उन शिक्षिकाओं के भी पति शामिल हैं जो रायपुर में आन्दोल पर बैठे है। महाफेडरेशन का कहना है कि यह सिर्फ वेतन विसंगति की ही नही, बल्कि स्वाभिमान की भी लड़ाई है। महाफेडरेशन के नेताओ ने कहा कि दिल्ली जाते वक्त भोपाल में भी रुकेंगे औऱ मध्यप्रदेश सरकार के ध्यान में भी इस मसले को लाकर केंद्र सरकार से उचित पहल करने की मांग रखेंगे।
सहायक शिक्षकों की लड़ाई के लिए दिल्ली में प्रदर्शन, शिक्षक महाफेडरेशन का ऐलान
Previous Articleप्रेमनगर की जनता का जनादेश कांग्रेस संभाले नगर सत्ता…!
