ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते केसों ने चिंता बढ़ा दी है. देश के 17 राज्यों में ओमिक्रॉन के 415 मरीज सामने आ चुके हैं. इस नए संकट का सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में हैं. ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों के कारण क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न पर भी ब्रेक लग गया है. इसके साथ ही राज्यों में नाइट कर्फ्यू का दौर लौट कर आ गया है. ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना भी रफ्तार पकड़ चुका है. लिहाजा देशभर में कोरोना के कुल केस 77032 हो गए हैं. ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है. लिहाजा केंद्र सरकार ने ऐसे 10 राज्यों की सूची बनाई है जहां कोविड टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है. स्वस्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब ऐसे राज्यों में केद्र की ओर से टीम भेजी जाएगी. क्योंकि इन राज्यों में सिर्फ टीकाकरण की चाल थीमी है बल्कि यहां कोरोना के केस भी ज्यादा हैं. केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश,झारखंड और पंजाब में टीम भेजी जाएगी.

