आपसे अक्सर विज्ञापनों में लोगों केा कहते हुए सुना होगा कि अमुक प्रॉडक्ट आपकी त्वचा को दूध सा निखार देगा। वास्तव में दूध एक ऐसा पदार्थ है जो आपकी स्किन को खूबसूरत बनाने में मदद करता है तो क्यों न हम भी दूध की मदद से कुछ बेहतरीन फेस पैक बनाएं और पाएं खिली-खिली त्वचा-अगर आपकी त्वचा डाई है तो आप कुछ भीगे हुए बादामों को पीस लें। इसके बाद में इसमें दूध मिलाकर एक पैक तैयार करें। अब इस पैक की मदद से अपने चेहरे की हल्के हाथ से मालिश करें। आपके चेहरे पर गजब का निखार आएगा। आप चाहें तो दूध में गुलाब के इस्तेमाल से भी अपना त्वचा को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिलए आप रात के समय दूध में गुलाब की पत्तियां भिगोएं। बाद में आप इन्हें पीस लें और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। अब इस पैक को आप चेहरे पर लगाएं। आपको एक खूबसूरत व बेदाग त्वचा प्राप्त होगी। डाई स्किन के लिए शहद और दूध का पैक भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। हालांकि इस पैक में हमेशा कच्चे दूध का ही इस्तेमाल करें। बेसन, हल्दी और दूध के उबटन को काफी लंबे समय से महिलाएं इस्तेमाल करती आ रही हैं। आप भी इसके इस्तेमाल से एक खूबसूरत त्वचा प्राप्त कर सकती हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

