हुसैनपुर करौतिया गांव में शुक्रवार रात शनिवार को होने वाली दावत के लिए एक गोवंशीय पशु काट दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के बहनोई को गिरफ्तार कर लिया।जबकि उसका पिता, भाई, चाचा समेत पांच आरोपी भाग गए। पुलिस ने मौके से 120 किलो मांस बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूल्हे के बहनोई को जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी मल्लन के बेटे मोहम्मद मियां की रविवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव बरातेगदार मे बरात जानी है। शनिवार को उसके घर पर दावत थी। जिसकी शुक्रवार रात से तैयारियां चल रहीं थीं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे कुंवरगांव इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा को सूचना मिली कि हुसैनपुर गांव में एक गोवंशीय पशु की हत्या हुई है। इस पर मनोज कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने मुखबिर के बताए अनुसार खेत पर छापा मारा। यहां से गोवंशीय पशु का 120 किलो मांस, मांस काटने के उपकरण, तराजू बाट आदि बरामद किए। यहां से मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सेमरा बनवीरपुर निवासी शेर मोहम्मद पुत्र शौकत पकड़ा गया। जबकि पांच आरोपी भागने में कामयाब रहे। शेर मोहम्मद दूल्हा मोहम्मद मियां का बहनोई है। पुलिस ने गोवंशीय पशु की हत्या में दूल्हे के पिता मल्लन, चाचा सल्लन, भाई हसनैन, रिश्तेदार बबलू और करौतिया निवासी इरफान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शेर मोहम्मद को जेल भेज दिया। पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर बरामद मांस का सैंपल भी लिया गया है।
–
शुक्रवार रात हुसैनपुर गांव से गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ है। इसमें एक आरोपी पकड़ा गया है। छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।
– डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
शादी में दावत के लिए गोवंशीय पशु काटा, दूल्हे का बहनोई गिरफ्तार
Previous Articleसीज हो सकता है आपका बैंक खाता

