एक महिला को शराब की बोतल खाली करना महंगा पड़ गया, उसने पति के लिए नहीं बचाया, जिससे नाराज पति का गुस्सा उसे झेलना पड़ा। पत्नी द्वारा पूरा शराब अकेले पी जाने से पति आग बबूला हो गया और पत्नी की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। इधर पत्नी रात भर घर के बाहर ठंड से ठिठुरती रही और उसकी मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम छिंदकौना की है। इस गांव का रहने वाला जीरोन किस्पोट्टा ने शराब नहीं मिलने से नाराज होकर पत्नी प्रेमा किस्पोट्टा की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था शनिवार की रात को कड़कड़ाती ठंड में घर से बाहर निकाल दिया। रातभर ठंड में महिला ठिठुरती रही और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा शराब अकेले ही पी गई पत्नी, पति का ठनका माथा, निकला यह नतीजा…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

