पहाड़ों पर बर्फबारी औऱ पश्चिमी विक्षोभों की वजह से कंपकपाती ठंड का दौर पूरे उत्तर भारत में दिसंबर के मध्य से जारी है जो जनवरी 2022 तक रहेगा. बढ़ती ठंड के बीच कुछ ही दिनों में नए साल का आगाज हो जाएगा. लोग जश्न की तैयारी में हैं लेकिन बढ़ती सर्दी को देखते हुए इस बार जश्न का जोश ठंडा पडऩे के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो 5 जनवरी 2022 तक भारत के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप घटता नजर आ सकता है. जिससे कुछ दिन ठंड से राहत जरुर मिलेगी. वहीं, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिसंबर के आखिर में देश के कुछ राज्यों में बादल छाए दिख रहे हैं. अगले 4 दिनों में रात और सुबह में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा नजर आएगा. वहीं अगले 2 दिनों में यूपी, सौराष्ट्र और कच्छ में घना कोहरा रहने के आसार विभाग ने व्यक्त किये हैं. मौसम केंद्र ने पश्चिमी और मध्य जिलों के लिए चेतावनी जारी की है कि 28 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश संग ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं 29 दिसंबर को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वैसे नये साल की शुरुआत सुहाने मौसम से होगी और 30 तक कोई बदलाव नहीं है. 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान गिर सकता है और अधिकतम तापमान गिरा रहेगा. राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. न्यूनतम तापमान चढ़ रहा है और अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है. यह स्थिति 30 दिसंबर तक रहेगी. नये साल में मौसम अच्छा रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में 28 दिसंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. इसके साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना भी जतायी गयी है. 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2022 को पश्चिमी विक्षोभों की वजह से बारिश की संभावना नजर आ रही है. मौसम पूर्वानुमान की मानें तो, दिल्ली-एनसीआर में 28 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं, 29 दिसंबर यानी बुधवार को बादलों के पहरे के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच सकता है. 31 दिसंबर तक पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर के प्रकोप से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढऩे की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. उत्तर भारत में अगले 3-4 दिन घना कोहरा भी देखने को मिलेगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version