रायपुर। चक्रवाती हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। जिसके चलते मंगलवार से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश से तापमान में बदलाव हुआ है। वहीं आज और कल भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार है। बता दें कि मंगलवार को रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, कोरिया, कवर्धा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बेमेतरा सहित अधिकांश जिलों में बरसात हुई। रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा में तो ओले गिरे हैं। इस वजह से दिन के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई। बारिश के चलते आज धान खरीदी प्रभावित रहेंगी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सहित अमरकंटक इलाके में हुई बारिश हो रही है। कल शाम से जारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं बारिश के चलते आज जिले में धान खरीदी नहीं होगी। कलेक्टर ने आज धान नहीं खरीदने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि बारिश के चलते कई गांवों में बिजली गुल है। पूरे क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है। वहीं बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। सरगुजा संभाग में भी जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं तापमान में गिरावट आई। वहीं आज धान खरीदी भी प्रभावित रहेगी। वहीं भारी बारिश से खरीदी केन्द्रों में रखा धान भीगा गया है।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश, जनजीवन के साथ धान खरीदी भी प्रभावित
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
