बलौदाबाजार। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बलौदाबाजार निवासी मेडिकल छात्रा आँचल वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुश्री आँचल यहां जिला कार्यालय में पदस्थ कलेक्टर के स्टेनो आर.के. वर्मा की सुपुत्री थी। बंगलोर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की होनहार छात्रा थीं। सड़क हादसे में कल बंगलोर में उनका आकस्मिक निधन हो गया। स्थानीय बलौदाबाजार मुक्तिधाम में आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर सुनील कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी एवं नागरिक गण अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कलेक्टर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना एवं सहानुभूति भी प्रकट की है।
बैंगलोर सड़क हादसे में होनहार मेडिकल छात्रा आँचल वर्मा का निधन, कलेक्टर सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

