रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष लॉ.एस.एन.पटेल द्वारा पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक होडिंग उज्जवला बघेल को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उसकी प्रतिलिपि पावर कंपनीज के अध्यक्ष अंकित आनंद एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री भूपेश बघेल को प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि है कि एक ओर जहां नई पदोन्नति नीति के तहत वर्तमान में जारी किये जा रहे पदोन्नति आदेशों से पावर कंपनीज में कार्यरत काफी तादात में अधिकारियों कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है, उसके लिए संगठन ने पावर कंपनी प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया है, पर वहीं दूसरी ओर संगठन द्वारा अवगत कराया गया है कि अनेक कर्मचारी अधिकारी खासकर तृतीय चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जिनको उक्त नई पदोन्नति नीति के तहत भी आज दिनांक तक पदोन्नति नहीं मिल पाई है, उनमें से अनेक कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले है, ऐसी स्थिति में उन्हे भी पदोन्नति का लाभ यथाशीघ्र मिलना चाहिये, इस हेतु संगठन द्वारा मांग की गई है कि पूर्व में जिस प्रकार स्टेनो वर्ग में जूनियर स्टेनो के अधिकतर रिक्त पदो को एवालिस करके पीए, पीएस, एवं स्टाफ आफिसर के पदों में जोड़कर उन्हे बढ़ा दिया गया है जिसके कारण स्टेनो वर्ग के काफी तादात में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है, उसकी पैटर्न में कार्यालय सहायक भृत्य वर्ग में भी किया जावे। इस हेतु संगठन द्वारा निम्रानुसार बिंदूवार मांग की गई है:-
1 यह कि कार्यालय सहायक श्रेणी-3 पद पर भर्ती बंद करके उससे नीचे एक नया डाटा एंट्री आपरेटर का पद श्रृजित करके उस पद पर अनुपातिक रूप से बहुत कम तादात में भर्ती की गई है, जिसके कारण कार्यालय सहायक श्रेणी-3 के हजारों पद रिक्त पड़े हुए है। अत: कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के उन स्वीकृत पदों में से आधे पद एवालिस करके उक्त संख्या को अनुभाग अधिकारी प्रशासनिक लेखा अधिकार एवं वरिष्ठ प्रशासनिक लेखा अधिकारी पद में जोड़ दिया जावे, जिससे सहायक वर्ग के वे समस्त कर्मचारी जो अभी भी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं वे समस्त इलिजिविल कर्मचारी अधिकारी तत्काल पदोन्नत हो जाएंगे।
2 यह कि भृत्य पद पर भी नई भर्ती बंद करके उससे नीचे कनिष्ठ भृत्य का नया पद श्रृजित कर दिया गया है, जिसके कारण संपूर्ण प्रदेश में भृत्य के सैकड़ों पद रिक्त पड़े हुए है जो कभी नहीं भर पायेंगे। अत: भृत्य पद के उन स्वीकृत पदों में से आधे पद एवालिस करके दफ्तरी एवं ब्लू प्रिंटर पद में जोड़ दिया जावे, जिससे भृत्य वर्ग के वे समस्त कर्मचारी जो अभी भी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं वे समस्त इलिजिविल कर्मचारी तत्काल पदोन्नत हो जायेंगे।
3 यह कि लगातार हो रहे रिटायरमेंट को देखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु निर्धारित की गई न्यूनतम समय सीमा को पूर्णत:हटा दिया जावे एवं रिटायरमेंट से या किसी भी कारण से रिक्त हुए किसी भी वर्ग के पद पर वरिष्ठता के आधार पर तत्काल पदोन्नति आदेश जारी कर दिया जाना चाहिये, ताकि पावर कंपनीज का एक ओर जहां कार्य प्रभावित नहीं होगा वहीं दूसरी ओर अधिकारियों कर्मचारियों को पदोन्नति हेतु लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version