रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के आध्यात्मिक गुरु पंडित श्रीश्री अरुण चौबे महाराज जी ने नये साल की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने सभी शिष्यों को आशीर्वचन दिये है। उन्होंने कहा कि आने वाला नया साल सभी के लिए मंगलदायक हो, सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफलतापूर्वक आगे बढ़कर अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करे। गुरू महाराज जी ने वैश्विक बीमारी कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर कहा कि नये साल में भी इस महामारी की तेजी से बढऩे की संभावना जताई जा रही है, इसको ध्यान में रखते हुए हम सबको को कोराना गाइडलाइन का पालन करते हुए नये साल का स्वागत करना चाहिये, साथ ही औरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिये। नये साल को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाये गये गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करने की अपील की है। आपको बता दें कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री अरुण चौबे जी महाराज अपने शिष्यों का मार्गदर्शन कर रह रहे हैं और उनके जीवन में आने वाले कठिनाइयों से डटकर मुकाबला करने की सीख देते है। वे जिंदगी के मुश्किलों से अपने शिष्यों को जूझना और लडऩा सिखाते है, अपने शिष्यों को मानसिक तौर पर मजबूत बनाते है, ताकि कोई भी कठिनाई के समक्ष वह अपने घुटने ना टेक दे। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री अरुण चौबे जी महाराज दरबार के माध्यम से अपने शिष्यों के दुखों का निवारण करते हैं एवं उनकी समस्याओं का समाधान करते है।
छत्तीसगढ़ राज्य के आध्यात्मिक गुरु पंडित श्रीश्री अरुण चौबे महाराज जी ने दी नये साल की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा-आने वाला नया साल सभी के लिए मंगलदायक हो…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
