रायपुर। चाउंर वाले बाबा त्रिकालदर्शी के नाम से पूरे भारत में प्रसिद्ध पंडित श्री नरेन्द्र नयन शास्त्री जी ने कहा कि आज साल का अंतिम माह का अंतिम दिन है और कल से नये साल की शुरुआत हो जायेगी। इस नये का स्वागत नये उत्साह और ऊर्जा के साथ करना चाहिये। उक्त बातें उन्होंने अपने शिष्यों को नये साल की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीवन के सफर में कई उतार-चढ़ाव आते है, लेकिन हम सबको इसका डटकर मुकाबला करना चाहिये। उन्होंने अपने शिष्यों को नये साल के लिए यही संदेश दिये कि बीते साल में सभी नकारात्मक घटनाओं को भुलाते हुए और सुखद अनुभुतियों को समेटे हुए हम सबको नये साल में प्रवेश करना चाहिये। संदेश अंत में महाराज जी ने अपने सभी शिष्यों के मंगलकामना करते हुए उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिये है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि गुरुजी श्रीश्री पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री जी का मानना है कि शास्त्र सम्मत श्रीमद् भागवत कृष्ण स्वरूप है। शास्त्री जी की दिली इच्छा है कि देश-विदेश में प्रभु का स्मरण हो। शास्त्री जी चाय पीकर जीवन व्यतीत कर रहे है। बाबाजी चायवाले बाबा के नाम से भी पूरे भारत वर्ष में विख्यात है। सम्मानित श्री गुरुजी हिंदू संस्कृति एवं वैदिक सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पूरे देश में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रसाद बांट चुके है।
चाउंर वाले बाबा त्रिकालदर्शी के नाम से पूरे भारत में प्रसिद्ध पंडित श्री नरेन्द्र नयन शास्त्री जी ने दी नये साल की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा-नये उत्साह और ऊर्जा के साथ करे नये साल का स्वागत…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

