दुनियाभर में कपल और उनके बीच संबंधों के कई अजीबो गरीब मामले सामने आ चुके हैं। अक्सर सेक्स पावर बढ़ाने और पार्टनर को खुश करने के लिए लोग वियाग्रा भी ले लेते हैं। इसी से संबंधित एक बेहद हैरान करने वाला मामला इटली से सामने आया है जब एक पत्नी ने अपने पति को इनकार कर दिया क्योंकि उसका पति बेडरूम में वियाग्रा लेकर पहुंचा था। इसके बाद गुस्साए पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, यह घटना इटली के एक शहर की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब क्रिसमस की रात में हुआ था जब पति वियाग्रा लेकर पत्नी के पास पहुंचा। जैसे ही पत्नी को वियाग्रा की बात का पता चल, उसने संबंध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद पति गुस्सा गया और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया, यह झगड़ा इस हद तक पहुंच गया कि पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मार डाला। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम वीटो कांगिनी है और उसकी पत्नी का नाम नतालिया क्यारीचोक है। यह पूरी घटना क्रिसमस की रात की है। आश्चर्य की बात यह भी है कि पति की उम्र 80 वर्ष की है जबकि उसकी पत्नी 61 की है। इस बुजुर्ग शख्स ने यौन संबंध बनाने से से पहले वियाग्रा की डोज ले ली थी और इसी वजह से पत्नी ने संबंध बनाने से मना कर दिया था। बताया गया कि पत्नी को मारने के बाद सो गया और सुबह उठने के बाद वह अपने कुत्ते को घुमाने ले गया और फिर घर आकर अपने काम करने लगा जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं था। इसका खुलासा तब हुआ जब पति ने फोन पर पूरी कहानी अपनी पत्नी के बॉस को बताई। इतना सुनते ही उसके बॉस के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version