जहां दिल्‍ली में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं बिहार, झारखंड, यूपी, एमपी सहित कई राज्‍य के लोग ठंड से कांप रहे हैं. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम .

श्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है, जिसके कारण चार से सात जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और हिमपात हो सकता है. मौसम विभाग यानी आईएमडी ने उत्तर-पश्चिमी भारत में तीन जनवरी तक शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया है. पंजाब और हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रही और घना कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version