प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी कर दी है। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त में 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। आपको बात दें पीएम किसान योजना के तहत एक फाइनेंशियल ईयर में लाभार्थी किसानों को 6000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जाती है। जिसमें 2 हजार रुपये की तीन किस्त 4 महीने के अंतराल पर किसानों के अकाउंट में जमा होती है। इन पैसों के जरिए किसान खेती के लिए बीज और खाद जैसी जरूरी चीज आसानी से खरीद सकते हैं।

अब तक इस योजना की 9 किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है। सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो इन आसान स्टेप के जरिए जांच सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version