अम्बिकापुर। कोरबा जिले के छुरी के पास 400 केवी का टावर बेंड हो जाने के कारण हसदेव ताप परियोजना से विद्युत आपूर्ति आज शाम से बाधित रहेगी जिससे संभाग भर में करीब 24 घंटे तक बिजली की समस्या हो सकती है। संभाग मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों में आंशिक आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कर्मियों को टावर सुधार कार्य हेतु रवाना कर दिया गया है और कुछ देर में सुधार कार्य शुरू हो जाएगी। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छुरी के पास 400 केवी के पैनल चोरी हो जाने के कारण आज अचानक कारण एक ओर झुक गया और गिरने की संभावना है जिसके सुधार के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खनन उद्योग को विद्युत की आपूर्ति जारी रहेगी। विद्युत आपूर्ति में ज्यादा संकट न हो इसके लिए मध्यप्रदेश से भी सप्लाई ली जाएगी।
Previous Articleबंगाल रणजी टीम के 7 सदस्यों का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव
Next Article आय के नए साधना से आत्मनिर्भरता की ओर क़दम
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
