रायपुर। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के अंतर्गत आज शासकीय उच्च्तर विद्यालय से टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। कोरोना महामारी से बचने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है इसी क्रम में आज स्वास्थ्य अमला द्वारा लिमतरा स्कूल पहुँच कर छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। टीकाकरण के इस महाअभियान में 175 छात्राएं एवं 132 छात्रों कुल 307 बच्चों को टीका लगाया गया। आज टीकाकरण अभियान को शुरू करने के लिए अहिवारा तहसीलदार अजित चौबे, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, ग्राम पटवारी योगेन्द्र परगनिहा, लिमतरा पंचायत सरपंच श्रीमती मंजू नेताम, शाला विकास समिति अध्यक्ष निमेष टिकरिहा, सदस्य लोकेश मढरिया, मितानिन श्रीमती प्रमिला मढरिया एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कुन्ती जोगी के साथ स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version