राजिम । जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने छुरा विकास खंड के सांकरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं धान के बोरे को कांटा-बांट में तौलकर देखा। उनके द्वारा सांकरा और आसपास के किसानों से भी बातचीत किया गया। बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के विषय पर जानकारी प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। इस तरह खरीदी को अब 33 दिन बीत चुके हैं। वहीं, कई किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके हैं। वहीं, धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए संबंधित अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं। और कर्मचारियों को आदेशित कर रहे हैं कि व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोई दिक्कतें न आए, जिससे किसानों को परेशानी हो। कलेक्टर द्वारा भी समय-समय पर नोडल अधिकारी को दिशा-निर्देशित किया जा रहा है। वहीं, धान का उठाव भी लगातार समितियों से हो रहा है, जिससे किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही है। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष बारदाना को लेकर ज्यादा समस्या नहीं आ रही है। इस अवसर पर किसान टेटकू राम साहू, किशोर साहू समिति प्रबंधक रामलाल साहू,मुरली साहू सहित किसान बंधु उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version