राजिम। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू रेत के अवैध खनन को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिला के मुख्य रोड नजदीक ही सरकंडा पैरी नदी से प्रतिबंध के बावजूद रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। छतीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम सरकंडा में मात्र दो ही खदान ठेके पर दिया। लेकिन ठेकेदार अवैध तरीके से रेत खनन कर रहे है। स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार खबर प्रकाशन के बावजूद रेत माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आलम ये है कि इस नदी से बगैर लीज प्रक्रिया पूरी किये, वाहनों से रेत परिवहन का अवैध वसूली किया जा रहा है। जिसकी जानकारी कई बार जिला प्रशासन को दी गई है, खबरें भी प्रकाशित की गई है, किन्तु अवैध रेत खनन परिवहन पर लगाम लगना तो दूर, खनन माफिया अब यहां चैन माउंटिंग मशीन से बड़े पैमाने पर अवैध खनन की तैयारी कर चुके हैं, नदी तक रैम (पहुंच मार्ग) भी तैयार कर लिया गया है। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू द्वारा इस अवैध खनन को बंद करवाने की मांग को लेकर धरने की चेतावनी के साथ जिला के प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री को शिकायत करने की बातें कही है।

