रायपुर। बस चालक-परिचालक हड़ताल पर चले गए हैं। मंत्रालय के लिए चलने वाली बसों के चालक परिचालक आमानाका डिपो पर धरने पर बैठ गए हैं। बस चालक-परिचालक पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 3 माह का वेतन देने की मांग कर रहे है। बता दें प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीज फिर बढऩे लगे हैं। 4 प्रतिशत या इससे ज्यादा संक्रमण दर वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में संक्रमण दर 4 प्रतिशत से ज्यादा है। लिहाजा इन जिलों में नाइट कर्फ्यू के साथ स्कूल, आंगन बाड़ी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
