रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया जाये। यह बातें कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कही। आपको बता दें कि आज दोपहर रायपुर जिला प्रशासन की कृषि मंत्री ने महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कोविड के दिशा निर्देशों का पालन कैसे करना है उस पर चर्चा हुई। साथ ही संक्रमण को रोकने के साथ कितने बिस्तरों की जरूरत है इस पर भी चर्चा की गई। मंत्री रविंद्र चौबे ने जिला प्रशासन के साथ कोविड दवा किट के साथ टेस्टिंग को कैसे बढ़ाया जा सकता है इस पर भी चर्चा की है। मंत्री रविंद्र चौबे ने अधिकारियों से कहा कि हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं है। रायपुर में टीकाकरण पर जोर देने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन की मदद से जनता को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि लॉकडाउन लगाया जाए। दुकानों में कोरोना की गाइडलाइन सख्ती से पालन करने कहा गया है। बगैर मास्क वाले लोगों की सख्ती से जांच की जाएगी। कल से पुलिस की टीम बाजारों में सक्रिय नजर आएगी। साथ ही लोग मास्क का इस्तेमाल करें इसके लिए मास्क जरूरी है ये अभियान चलाए जाने की बात कही है। रायपुर में कुछ प्रतिबंधों के साथ आर्थिक गतिविधियां संचालित रहेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version