पांडुका। छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत पांडुका में विराट भक्ति संगीतमय श्रीमद भागवत महा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है।जहां आमजन इस आयोजन का लाभ उठा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा श्री गौरव मिश्रा ने अपनी सहभागिता निभाते हुए 2जनवरी को अपने तरफ से प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर श्री मिश्रा ने कहा कि श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान का स्वरूप है इसीलिए श्रद्धापूर्वक इसकी पूजा-अर्चना की जाती है। इसके पठन एवं श्रवण से भोग और मोक्ष दोनों सुलभ हो जाते हैं। मन की शुद्धि के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। सिंह की गर्जना सुनकर जैसे भेडि़ए भाग जाते हैं, वैसे ही भागवत के पाठ से कलियुग के समस्त दोष नष्ट हो जाते हैं। इसके श्रवण मात्र से हरि हृदय में आ विराजते हैं। भगवान कृपा से ओमीकॉर्न जैसे कोरोना वायरस का नाश हो और आमजनता स्वस्थ और निरोगी रहे। इस कार्यक्रम में पांडुका ग्राम के आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version