रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सोसायटी का संचालन शासन के नियमों के विपरीत एवं गैर कानूनी ढंग से किये जाने का मामला सामने आया है। सोसायटी संचालन में अनियमितता के संबंध एक शिकायत की गई है। दरअसल दलदल सिवनी दुबे कालोनी स्थित अभिनव वेलफेयर सोसायटी के संचालन को लेकर बड़ा गंभीर अपराध सामने आया है। सोसायटी का संचालन गैरकानूनी ढंग से शासन के नियमों के विपरीत धड़ल्ले से जारी है। इसकी शिकायत मिलने पर उप पंजीयक ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि अभिनव वेलफेयर सोसायटी का पंजीयन जिस उद्देश्य से कराया गया है उसका पालन नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के उपर यह आरोप है कि इन्होंने शासन व सोसायटी वालों के साथ धोखाधड़ी कर अभिनव वेलफेयर सोसायटी के नाम पर रेसीडेंसी सोसायटी के कार्यों का संचालन कर रहे है जो कि कानून की नजरों में गंभीर अपराध माना जाता है। जानकारी के अनुसार वेलफेयर सोसायटी सिर्फ सेवा कार्यों के लिए संचालित की जाती है वेलफेयर नियम के अंतर्गत आप मेंटनेंस फीस आपातकाल निधि सामनों को किराये से देना, किसी सदस्य के उपर जुर्माना लगाना आदि कार्य नहीं कर सकते है। किंतु ठीक इसके विपरीत दलदल सिवनी, दुबे कालोनी स्थित अभिनव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष षडयंत्र करके लाखों रुपयों का कलेक्शन कर खर्च कर रहे है। खानापूर्ति के लिए हिसाब बताया जाता है।

इसी सोसायटी में रहने वाले कुछ सदस्यों से इस संवाददाता ने चर्चा की तो नाम नहीं प्रसारित करने की शर्त पर बताया कि अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सोसायटी मेंटनेंस के नाम पर प्रति फ्लैट 1500 रुपये एवं 1800 रुपये प्रति माह लेते हैं। इसके अलावा इन लोगों ने आपातकाल निधि के नाम पर प्रति फ्लैट 5000 रुपये लेने का निर्णय किया है। सोसायटी के सामानों को सोसायटी के सदस्यों को किराये पर दिया जाता है। यह पूछने पर कि यह सब नियम विरुद्ध है अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिये तो सदस्यों ने कहा कि यदि शासन के नियम के विरुद्ध सोसायटी का संचालन किया जा रहा है तो निश्चित ही दोषियों के उपर कड़ी कार्यवाही कर इन्हे जेल भेज देना चाहिये। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार दलदल सिवनी, दुबे कालोनी के कुछ प्रतिष्ठित नागरिक शीघ्र ही एसपी से मिलकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करेंगे और एफआईआर भी दर्ज करायेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version