राजिम। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने पैरी नहर मरम्मत लभगभ पांच साल में पूरा नहीं होंने और किसानों को रबी फसल के लिए पानी नही उपलब्ध होने पर नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की मंशा रही है कि जनता का पैसा उनके हितों और विभिन्न निर्माण व क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है। लेकिन सरकार के नुमाइंदे क्या योजनाओं का सही क्रियान्वयन कर रहा है? क्या शासन द्वारा दिए गया राशि का सही उपयोग व धरातल पर मापदंडों के तहत काम हो रहा है? ये सबसे बड़ा सवाल है। गौरतलब है कि गरियाबंद जिले के जलसंसाधन विभाग अन्तर्गत पैरी नहरों को लाइनिंग करने शासन द्वारा अरबों रुपए की राशि दिए है।जन्हा राजिम,फिगेश्वर और पांडुका सब डिवीजन में पैरी दाई मुख्य नहर व फिंगेश्वर डिस्ट्रीब्यूटर शाखा नहर में लाइनिंग का काम चल रहा है। लेकिन लापरवाह और भ्रष्टाचारी विभागीय अधिकारियों की वजह से नहर लाइनिंग का कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहा है। जलसंसाधन विभाग अन्तर्गत पांडूका और फिंगेश्वर सब डिवीजन में वर्ष 2011 में पैरी नहर लाइनिंग का कार्य स्वीकृत हुआ था लेकिन उस समय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की भ्रष्ट नीतियों की वजह से कार्य अधूरा रहा गया था। श्रीमती लक्ष्मी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे से मांग की है कि यदि ठेकेदार समय अवधि में कार्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो उनका ठेका निरस्त कर उनका लायसेंस रद्द किया जावे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

