कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के ”वैज्ञानिक किसान मंच” व्हाट्सएप ग्रुप से जुडेंग़े 150 से 200 किसान

रायपुर। प्रदेश के किसानों की खेती किसानी से संबंधित समस्याओं के निदान एवं समाधान हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा ”वैज्ञानिक किसान मंच” नामक व्हाट्सएप समूह गठित कर इसमें 150 से 200 हितग्राही किसानों को जो?ा जाएगा। इस व्हाट्सएप समूह में कम से कम 20 आश्रित ग्रामों के किसानों को शामिल किया जाएगा जहां वे अपनी कृषि संबंधित समस्याओं का कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उचित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इस व्हाट्सएप समूह में मौसम के अनुरूप कृषि कार्यों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। कोरोना संक्रमण की स्थिति के दृष्टिगत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रत्येक शनिवार को ”ई-किसान चौपाल” का ऑनलाईन आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में किसान ऑनलाईन जुड़कर अपनी फसलों एवं खेती-बाड़ी की अन्य समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में राज्य के किसानों की खेती किसानी से संबंधित समस्याओं के निदान एवं समाधान में वैज्ञानिक किसान मंच व्हाट्सएप गु्रप तथा ई-किसान चौपाल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version