रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, प्राय: हर वर्ग की लोग चपेट में आ रहे है। इसी क्रम में राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम कोरोना संक्रमित हो गये है। कई दिनों से सर्दी, खांसी और कोरोना के लक्षण मिलने पर रामविचार नेताम ने कोरोना टेस्ट कराया था। जिसके बाद उनकी कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से नेताम होम क्वारन्टीन हो गए है। और अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 5,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 1,933 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जिसमे सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग, रायगढ़, राजधानी रायपुर, कोरबा, जांजगीर चाम्पा, जशपुर और बिलासपुर से है.
