आप सभी ने वह गाना तो सुना ही होगा कि हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाये…तेरे नैनों के भुलभुलैया में बाबी खो जाये…लेकिन हम आपको जो बताने जा रहे है वह कमरा तो नहीं बल्कि पूरा मकान है जहां एक लड़का और लड़की कैद होकर रह गये। क्योंकि इनके मुलाकात के दौरान लॉकडाउन लग गया और ये लोग लंबे समय तक साथ रहे, अब आप ही सोचिये कि कैसा हुआ होगा जब एक लड़का और लड़की जो अनजान है और ऐसी स्थिति आ जाये। लड़की इसका एक्सपीरिएंस शेयर किया है। चीन में रहने वाली एक लड़की के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे वह कभी भूल नहीं पाएगी। यह लड़की एक युवक से मिलने उसके घर गई थी, इसी दौरान सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इसके बाद लड़की को युवक के साथ एक घर में बंद होना पड़ा। अब लड़की ने इसका एक्सपीरिएंस शेयर किया है। द पेपर की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के झेंगज़ाउ शहर की वांग ब्लाइंड डेट के लिए एक युवक के घर गई थीं। डेट पर जाने से पहले उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं था कि अचानक लॉकडाउन हो जाएगा और उसे अनजान शख्स के साथ एक ही घर में बंद होना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, वांग अपनी शादी के लिए लड़का देख रही थी। एक लड़के से वह सोशल नेटवर्किंग साइट पर मिली, इसके बाद उससे मिलने उसके घर गई थी। इसी वक्त शहर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसके बाद लड़की को उस अनजान युवक के साथ उसके ही घर में रहने को मजबूर होना पड़ा, लड़की ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसके घरवालों ने इस लड़के को उसकी शादी के लिए शॉर्टलिस्ट किया था, इसके बाद दोनों ने मिलने की प्लानिंग की। लड़की ने बताया कि लड़के ने उन्हें अपने घर डिनर के लिए बुलाया था, तभी सरकार ने कोरोना की वजह से लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इसके बाद उन्हें एक ही घर में कैद होना पड़ा, वांग ने बताया कि लड़का उनकी पूरी आवभगत करता है, वह उनके लिए खाना बनाता है और ऑफिस का भी काम करता है। वांग ने बताया कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए, जो बहुत सारी बातें करता हो, हालांकि, जिस युवक के साथ वह उसके घर में रह रही हैं, वह काफी कम बोलता है। इसके बाद भी वांग उसकी ज्यादातर आदतों से प्रभावित हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version