बिहार में रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के सहिनाव गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बिगड़ैल गधे ने एक मोटी-तगडी भैंस को दुलत्ती में मार डाला। गधे ने चारा खा रही भैंस को इतनी जोर से मारा कि बेचारी ने वहीं दम तोड दिया। अब मरने वाली भैंस के मालिक मुनि चौधरी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इसमें गधे और उसके मालिक इलियास हुसैन दोनों को अभियुक्त बनाया गया है। इधर, पूरे इलाके में एक गधे की मार से भैंस के मर जाने की घटना की जबर्दस्त चर्चा का विषय बन गया है। दावथ थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार के बताया कि भैंस के मालिक ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि गधे पर आरोप यह है कि उसकी एक दुलत्ती से एक मोटी तगड़ी भैंस की मौत हो गई। गधे के इस कारनामे के लिए उसके मालिक को भी कसूरवार ठहराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गधे का मालिक इलियास हुसैन नाम का शख्स है और वह अपने गधे से गिट्टी ढुलाई करा रहा था। इस दौरान रास्ते में मुनि चौधरी की भैंस चारा खा रही थी। बिगड़ैल गधे ने चारा खा रही भैंस को इतनी जोर से मारा कि उसने वहीं दम तोड़ दिया। वहीं, मुनि चौधरी का कहना है कि उसने गधे के मालिक इलियास को कहा था कि वो भैंस के खाने तक गिट्टी की ढुलाई रोक दे। लेकिन, उन्होंने उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी बीच गधे ने भैंस को जोरदार दुलत्ती मारी, जिससे वो वहीं मर गई। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि यह गधा हिंसक और काफी बिगडैल हो चुका है। वह दूसरे जानवरों पर अक्सर हमला कर दे रहा है। इसके पहले भी उसने एक गाय की जान ले ली थी। इस दफे भैंस को मार डाला। फिलहाल, पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुटी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version