बिलाईगढ़ । बलौदाबाजार जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है। बावजूद इसके बिलाईगढ़ ब्लॉक के सलिहाघाट महानदी किनारे धारा 144 का उलंघन होते नजर आया। एक तरफ कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे खतरा को देख कर सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारीकिया गया है, और जुलूस-सभा सहित बड़े कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद मकर संक्रांति के अवसर में महानदी किनारे मेला जैसा माहौल बना गया, जहां बच्चों के लिए झूला और खेल खिलौना सहित दुकान सजी रही।

मेले में पूरे दिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहा। साथ ही घाट पर क्या बच्चे क्या बूढ़े और क्या नौजवान.. सभी बिना मास्क के भीड़ में नजर आए। यहां कोरोना संक्रमण को खुला न्यौता दिया जाता रहा, वहीं सलिहाघाट में मौजूद स्थानीय पुलिस की टीम भी मूकदर्शक बन देखती रही। इस भारी भरकम भीड़ को काबू करना भी मुनासिब नहीं समझा, और न ही अधिकारियों को अवगत कराया। ऐसा भी नहीं कि स्थानीय प्रशासन को इस मामले में जानकारी न हो। मीडिया की टीम ने बिलाईगढ़ एसडीएम को भी जानकारी दी, लेकिन उनकी ओर से भी कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। जिम्मेदार अधिकारी भी सुध नहीं ले रहा तो जरा सोचिए कि उस क्षेत्र में संक्रमण बढ़ने का जिम्मेदार कौन होगा.. जो समझ से परे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version