युवाओं के सशक्त बनने राज्य सरकार एक ओर जहां शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने कई योजनाएं संचालित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर आईटीआई में भारी लापरवाही नजर आ रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं भटगांव बिलाईगढ़ के शासकीय आईटीआई विद्यालय की, जो सन 2011 से संचालित हो रहा है। इसमें 5 ट्रेड संचालित है जैसे कोपा, इलेक्ट्रिशियन, फिटर वेल्डर और डीजल मैकेनिकल। प्रत्येक ट्रेड की संख्या 40 से 45 है जो प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन सभी ट्रेड में लगभग 195 छात्र-छात्रएं अध्ययनरत है, जो भगवान भरोसे अपना भविष्य गढ़ रहा है।

यहां अध्यनरत छात्रों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सी-टेबल की व्यवस्था नहीं है। संस्थान में न तो औजार और न ही प्रेक्टिकल के लिए कोई उपकरण है। यहां छात्रों को केवल थ्योरी से ही ज्ञान लेना पढ़ रहा है। कुछ ट्रेड में तो कुछ भी नहीं है। हालांकि कुछ में आधे अधूरे उपकरण है, जिनसे ही प्रशिक्षण लेने को मजबूर है। छात्रों ने बताया कि यहां 5 प्रशिक्षकों सहित कंप्यूटर और कई अन्य उपकरणों की आवश्यकता है जिन्हें कई बार आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया। बावजूद उन्हें कोई व्यवस्था नहीं दी जा रही है। छात्रों ने आगे कहा की मांग पूर्ण नहीं होने पर मजबूर होकर गेट में ताला जड़ आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version