प्राकृतिक सुंदरता से घिरे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट स्टेडियमों में से एक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में है। लेकिन अब एक फुटबॉल स्टेडियम भी इस लिस्ट में शुमार हो गया है जो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में स्थित है। पहाड़ियों के बीच में बना ये खूबसूरत स्टेडियम लेह के स्पितुक में है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को लेह के स्पितुक में बने इस खूबसूरत फुटबॉल स्टेडियम का हवाई दृश्य साझा किया। फुटबॉल स्टेडियम समुद्र तल से 11000 फीट ऊपर बनाया गया है और यह खेलो इंडिया स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का एक हिस्सा है। ठाकुर ने ट्विटर पर स्टेडियम की तस्वीर साझा की। ठाकुर ने अपने ट्वीट में यह भी उल्लेख किया कि कैसे भारत में खेल का बुनियादी ढांचा बेहतर हो रहा है और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है। स्टेडियम के मनमोहक दृश्य ने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत लोगों के लिए विभिन्न खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए यह पहल की है जिसके तहते इस सुदूर इलाके में ये स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

