छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर से पारा लुड़कने लगा है। बारिश के थमने के बाद कोहरा और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो चल रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। वहीं बादल के छंटने के बाद कई इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। पेंड्रा से लेकर अमरकंटक तक घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज हुई है। वहीं पेंड्रा में जहां तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया तो इधर अमरकंट में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरा और ठंड के चलते वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। इधर बलरामपुर में भी मौसम का अंदाज भी ऐसा रहा। जिले के सभी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। आलम ऐसा है कि लोगों को 50 मीटर तक भी देखना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते एनएच 343 में वाहनों के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। बादल छटने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। वहीं आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। खासतौर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में और ठंड बढऩे के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2-3 डिग्री तक दर्ज की जाएगी। सरगुजा, बस्तर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखेगा।
छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर पढिय़े यह खबर, तापमान में और गिरावट होने की संभावना
Previous Articleछत्तीसगढ़ पुलिस को एक और पुरस्कार
Next Article 5 दिनों में 244 कोविड मरीजों ने दी कोरोना को मात

